aisa hota, waisa hota (ऐसा होता, वैसा होता)

उसका सर काँधे पे होता
ऐ खुदा कुछ ऐसा होता
हम भी थोडा मुस्कुराते
गर कभी कुछ वैसा होता

सोचता क्या ख्वाब होंगे
उन हसीन पर्दों के पीछे
मेरे रातों का भी साया
उनके ख़्वाबों जैसा होता

हाय वो चेहरे पे हल्की सी हँसी हल्का सा ग़म
इन बदलते मौसमों में एक मौसम वैसा होता

आज की तहरीर होती, कल की दो-इक ख्वाहिशें
मेरे दिल का हाल सुन कर उनका दिल भी ऐसा होता
कुछ भटकता, कुछ बहलता, और थोडा खुशनुमा
ऐसा होता, वैसा होता, जाने कैसा कैसा होता….

 

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free